हांसी: हांसी SP ने नारनौंद और बास थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के शिविरों का किया निरीक्षण
Hansi, Hissar | Jul 17, 2025 हिसार जिले के नारनौंद थाना क्षेत्र-बास थाना क्षेत्र का हांसी एसपी अमित यशवर्धन ने निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे अस्थायी शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संचालकों से संवाद कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।