हांसी: अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूल हांसी में एडमिशन रुके, पोर्टल बंद होने से स्कूल संचालक भाजपा विधायक से मिले
Hansi, Hissar | Jul 6, 2025 हिसार के हांसी में प्राइवेट स्कूल संचालकों ने अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों के सामने खड़ी हो रही समस्याओं को लेकर रविवार को स्थानीय विधायक विनोद भयाना को ज्ञापन सौंपा। प्राइवेट स्कूल संघ हांसी के प्रधान रविंद्र अत्री के नेतृत्व में लगभग 25 से 26 स्कूल संचालक विधायक से मिले और शिक्षा विभाग की प्रणाली को लेकर अपनी चिंता जताई।