मखदुमपुर: नवादा गांव की बधार से दो ट्रांसफार्मर चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश
मखदुमपुर प्रखंड के नवादा गांव स्थित बधार से अज्ञात चोरों द्वारा कृषि कार्य के लिए लगाए गए दो ट्रांसफार्मरों की चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और किसानों को सिंचाई कार्य प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। उक्त जानकारी ग्रामीणों ने बुधवार के दिन 9 बजे दी।