डुमरांव: डुमरांव जा रहे युवक की पेड़ से टकराई बाइक, मौके पर ही हुई मौत, परिजनों में कोहराम
Dumraon, Buxar | Jun 2, 2026 डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्भय कोल्ड स्टोरेज के समीप करीब साढ़े तीन बजे घटी, जहां तेज रफ्तार सुपर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।