बेलदौर: बेलदौर थाना पुलिस की कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
बेलदौर थाना पुलिस ने पीरनगरा एवं बारूण गांव में अलग-अलग छापामारी कर तीन वारंटी को गिरफ्तार किया, जिसे रविवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार वारंटी का पहचान बारूण गांव निवासी स्वर्गीय रामदेव सिंह उर्फ रामदेव मंडल के पुत्र मंटू एवं सुनील सिंह एवं पीरनगरा गांव निवासी जगदेव यादव के पुत्र दिनेश यादव के रूप में की गई है।