दुधि: डूभा गांव में टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में किया गया रेफर
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव में मंगलवार देर शाम टहलने निकले एक युवक पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।घायल युवक की पहचान डूभा गांव निवासी 23 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। घायल प्रिंस कुमार के पिता बिगन प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा रोज की तरह शाम को टहलने निकला था।