सनावद के वार्ड 16 संजय नगर में नेशनल हाईवे किनारे स्थित सरकारी शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा है। गुरुवार को बड़ी संख्या में रहवासियों ने जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दुकान हटाने की हुंकार भरी। महिलाओं का कहना है कि दुकान के कारण हुड़दंग, गाली-गलौज और मारपीट रोज की बात हो गई है,