आज सोमवार की शाम 5:00 के करीब दुमका क्लब में नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें सभी वार्ड पार्षद शरीक हुए। सभी वार्ड पार्षदों को साल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया।