अनूपपुर: अनूपपुर जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत 1 लाख 12 हजार 352 बच्चों को पिलाई गई दवा
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के दिशा निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अलका तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान संचालित किया गया।