इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के उषा नगर में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मलबे में दबे मजदूरों को निकाला बाहर, बड़ा हादसा टला
Indore, Indore | Mar 4, 2024 इंदौर में उषानगर मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिर गई। जिससे तल मंजिल पर काम कर रहे सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। वही बताया जा रहा है की बिल्डिंग की दो छतों की स्लैब भर दी गई थी। जो गिरने के कारण झुक गई। वही तलघर में फंसे मजदूर मलबा और सरियों के जाल के कारण जल्दी बाहर नहीं निकल पा रहे थे। मलबा गिरने के कारण मजदूरों को काफी चोट आई है।