इंदौर: द्वारकापुरी क्षेत्र में परिवारिक विवाद में पति ने अपनी पत्नी की आंखों में डाली मिर्ची, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Mar 4, 2024 इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में रहने वाली ममता राठौर नामक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि उसका उसके पति के साथ विवाद हुआ था, जिसमें उसके पति ने गुस्से में आकर महिला की आंखों में मिर्ची डाल दिया, वही इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।