बागचीनी थाना क्षेत्र के सामले का पुरा में बताया गया के घर पर शादी समारोह का कार्यक्रम था। इसी बीच घर के बाहर खड़े युवक के पैर में आरोपियों ने गोली मार दी, जिससे युवक घायल हो गया और उसको उपचार के बाद ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है ।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।