बागपत: नगर पंचायत टटीरी की चेयरमैन सपना ने गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए मीठा पानी और ठहरने की व्यवस्था कराई
Baghpat, Bagpat | Jun 10, 2026 बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नगर पंचायत टटीरी की चेयरमैन सपना के नेतृत्व में विशेष व्यवस्था की गई। उनके द्वारा अभ्यर्थियों के लिए मीठे पानी, खिचड़ी तथा ठहरने की समुचित व्यवस्था कराई गई, जिससे दूर-दराज से आए परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।