कांके: राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
Kanke, Ranchi | Jun 21, 2025 राजभवन में शनिवार सुबह करीब आठ बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के साथ राजभवन के कर्मियों के साथ आमंत्रित स्कूली बच्चों ने योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि योग भारत की ओर से सम्पूर्ण विश्व को दिया गया एक अनुपम उपहार है।