बुलंदशहर: गुलावठी में कारोबारी से कास्टिक सोड़ा डिलीवरी के नाम पर 4 लाख की ठगी, महिला समेत 2 पर दर्ज हुआ केस
गुलावठी में एक कारोबारी से 4 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। SSP के निर्देश पर एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित कारोबारी अनुराग सोलंकी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 5 मार्च 2024 को उनकी मुलाकात खुर्जा स्थित एक कंपनी के कर्मचारी से हुई थी। इस कर्मचारी ने उनकी फर्म ’दीक्षा इंटरप्राइजेज को एक फूड्स