सहारनपुर: सहारनपुर में चार दर्दनाक घटनाओं पर समाजवादी पार्टी ने मृतक परिवारों को आर्थिक मदद दी, अखिलेश यादव ने जताई संवेदना
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मंगलवार दोपहर 3:00 बजे समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल सहारनपुर जनपद में पार्टी कार्यालय पहुंचा, चारों दुखद घटनाओं में जान गंवाने वाले परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।