भोरे: भोरे थाना में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शस्त्रों का हुआ सत्यापन,अन्य राज्य से निर्गत 1 आर्म्स व 23 कारतूस हुआ सीज
भोरे थाना परिसर में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को कई शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। जिसमें अन्य राज्य से निर्गत हुए एक आर्म्स व 23 कारतूस को पुलिस ने सीज कर लिया। पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अन्य राज्य से निर्गत आर्म्स लाइसेंस व कारतूस को सीज कर उसकी सूची तैयार की जा रही है।