भोरे: जटहां काली मंदिर के पास पुलिस ने कार्रवाई कर 313 पीस देसी शराब किया बरामद, तस्कर चकमा देकर हुआ फरार
पुलिस ने जटहा काली मंदिर के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर 313 पीस बंटी बबली नामक देसी शराब को जब्त कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई में तस्कर चकमा देकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि पुलिस गस्ती में निकली थी। इस दौरान सूचना मिली कि जटहां काली मंदिर के समीप अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है। जिसकी सूचना पर वहां छापेमारी की गई।