अगिआंव: पावना के समीप वायरल वीडियो में दिखा खौफनाक एक्सीडेंट, ईंट लदा ट्रैक्टर ऑटो पर चढ़ा, आधा दर्जन लोग घायल
भोजपुर जिले के अगिआंव प्रखंड अंतर्गत पावना थाना क्षेत्र में पावना पेट्रोल पंप के समीप ईंट लदे बेलगाम ट्रैक्टर और ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर ऑटो पर चढ़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईंट लदा ट्रैक्टर तेज रफ्त