औरैया: दिबियापुर सिंचाई विभाग की जमीन पर बने 48 मकानों-दुकानों को खाली करने के लिए कराई गई मुनादी, 16 अप्रैल को चलेगा बुलडोजर
दिबियापुर। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कंचौसी नहर रोड व नहर पुल के आसपास की अपनी जमीन को खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग के अधिकारियों ने पूर्व में चिह्नित 48 मकानों और दुकानों को 15 अप्रैल तक खाली करने की चेतावनी बृहस्पतिवार को दी। अधिकारियों ने क्षेत्र में मुनादी कराई कि कब्जा न छोड़ने पर 16 अप्रैल को बुलडोजर से ढहा दिया जाएगा।