बरौली: बरौली थाना चौक के साइबर कैफे में राजस्व कर्मचारी ने दुकानदार को थप्पड़ मारा, वीडियो वायरल, जांच शुरू
बरौली थाना क्षेत्र के बरौली थाना चौक पर स्थित एक साइबर कैफे में घुसकर बरौली अंचल के राजस्व कर्मचारी ने दुकानदार को थप्पड़ मार दिया। जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वही वीडियो के आधार पर पीड़ित युवक ने बरौली थाना में पहुंचकर पुलिस को आवेदन दिया जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।