हरसूद: भारतीय परंपरागत तरीके से दिव्य बालाजी पब्लिक स्कूल हरसूद में तिलक लगाकर कराया बच्चों को प्रवेश
Harsud, Khandwa | Jun 22, 2026 सोमवार को नया हरसूद छनेरा के दिव्य बालाजी पब्लिक स्कूल में प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर श्री राकेश सोनी एवं श्रीमती मोनिका सोनी द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात स्कूल आए सभी बच्चों का तिलक लगाकर उनका गरिमामय ढंग से स्वागत कर उन्हें स्कूल में प्रवेश कराया गया।