आज पीएम श्री विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील (MDM) में बेहद गंभीर अनियमितता पकड़ी गई। जिस तेल से मासूम बच्चों का खाना बनाया जा रहा था, वह पूरी तरह मिलावटी था और उससे मोबिल/केमिकल जैसी बदबू आ रही थी। साथ ही मसाले भी घटिया और मिलावटी पाए गए।इस लापरवाही पर मौके पर ही प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO) को कड़े शब्दों में फटकार लगाई गई और स्थिति से अवगत कराया गया।अब सावधान हो जाएं भ्रष्टाचारी! इस कार्रवाई के बाद अब हर स्कूल और विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का यह कड़ा रूप देखकर भ्रष्ट लोगों के मन में डर साफ देखा जा सकता है, क्योंकि अब किसी भी वक्त, कहीं भी औचक छापा पड़ सकता है। बच्चों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले अब बख्शे नहीं जाएंगे!
#झारखंड #बिहार #औचक_निरीक्षण #मिड_डे_मील #ईमानदार_अधिकारी #भ्रष्टाचार_पर_प्रहार #झारखंड_शिक्षा #Action_Mode #bdbiharjharkhand