कामडारा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की हुई मौत
Kamdara, Gumla | Jun 11, 2026 कामडारा थाना क्षेत्र के लोयंगा बाजार टांड़ के समीप खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल की पहचान सुरहू गांव निवासी 51 वर्षीय मासकलन केरकेट्टा के रूप में हुई। जो पेशे से साइकिल मिस्त्री है।मासकलन केरकेट्टा बुधवार की देर शाम लोयंगा बाजार से साइकिल से घर लौट रहा था।