जगाधरी: शिवपुरी बी कॉलोनी में घर में सोए बुजुर्ग की किसी ने की हत्या मौके पर पहुंची पुलिस और जांच में जुटी
सुबह जब बेटा अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जाने लगा तो तो उसके पिता के कमरे से बाहर खून पड़ा हुआ देखकर वह हैरान रह गया। जब अंदर झांक कर देखा तो उसके पिता की हत्या हो चुकी थी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू किया। हत्या के पीछे क्या कारण है और किसने की अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है।