नवादा: सद्भावना पुल के नीचे करंट की चपेट में आने से एक जानवर की हुई मौत।
Nawada, Nawada | Mar 30, 2024 नवादा जिले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के सद्भावना पुल के नीचे करंट की चपेट में आने से एक जानवर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जानवर खेत में चर रहा था। तभी बिजली का तार जमीन से काफी नजदीक रहने के कारण जानवर उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जानवर को खेत से नहीं हटाया गया है।