निघासन: बौधिया कलां गांव में आग का कहर, करीब 43 घर जलकर हुए राख, मवेशियों की मौत; तेज हवा बनी तबाही की वजह
लखीमपुर खीरी जिले के मझगईं थाना क्षेत्र के अंतर्गत बौधिया कलां गांव के मजरा लोनियनपुरवा में गुरुवार को भीषण आग लगने से करीब 43 परिवारों के आशियाने जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीण संभल भी नहीं पाए। इस अग्निकांड में कई मवेशियों की जलकर मौत हो गई, जबकि जान बचाकर भाग रहे एक व्यक्ति का पैर टूट गया।