सहारनपुर: गुर्जर भवन में पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क रहने और खाने की व्यवस्था की गई
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा (8-10 जून) के लिए सहारनपुर में अभ्यर्थियों का आगमन रविवार शाम 5:00 बजे से शुरू हो गया है। गुर्जर कल्याण सभा ने दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में सभी अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क रहने और खाने की व्यवस्था की है। सभा ने पहले भी बड़े पैमाने पर आवास व भोजन की सुविधा दी थी।