फूलपुर क्षेत्र के चक जलील गांव निवासी राम सजीवन ने अपनी जमीन पर जबरन निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने मंगलवार करीब 3 बजे मामले की जानकारी देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की।