मिर्ज़ापुर: कोतवाली शहर पुलिस ने हत्या के अभियोग से संबंधित वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
वादी शहाबुद्दीन निवासी पूरा फ़तेह जनपद प्रयागराज द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध वादी की बहन के हत्या के संबंध में लिखित तहरीर दी थी जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। रविवार की दोपहर 2:00 थाना कोतवाली शहर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना पर कोतवाली शहर क्षेत्र से अभियुक्त मोहम्मद इकराम व अहमद निवासी तकिया दानु शाह जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया।