मिर्ज़ापुर: कलेक्ट्रेट में महिला पत्रकार ने गले में फांसी का फंदा डालकर किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
कलेक्ट्रेट में महिला पत्रकार गले में फांसी का फंदा डालकर न्याय मांगने के लिए धरने पर बैठ गई। महिला पत्रकार सरिता सिंह पटेल ने बताया कि उन्हें 20 नवंबर को मतदान वाले दिन पुलिस ने मारपीट कर जख्मी कर दिया था। इसके अलावा रविवार की रात 10:00 बजे उनके घर पहुंची महिला पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर उन्हें गांजा के आरोप में फंसाने की कोशिश की। शोर मचाया तो वह भाग निकली।