बरेली: सड़क के नाम पर कमीशनखोरी? बरेली में पार्षद पर गंभीर आरोप, मेयर से शिकायत के बाद मचा हड़कंप
बरेली के वार्ड-64 सिकलापुर में सड़क निर्माण को लेकर नया विवाद सामने आया है। बूथ अध्यक्ष राजेंद्र कुमार उर्फ राजू शर्मा ने क्षेत्रीय निर्दलीय पार्षद जयप्रकाश के खिलाफ नगर निगम मेयर उमेश गौतम को शिकायत सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि सीवर लाइन का काम पूरा होने के बावजूद सड़क निर्माण नहीं कराया गया, जिससे स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी