मोहनपुर प्रखंड के उत्तरी डुमरी में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 351 कुंवारी कन्याएं और सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा गंगा के रसलपुर घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरा गया। नगर परिक्रमा के बाद मंदिर परिसर में कलश स्थापना की गई।