आरा: सरकारी बस स्टैंड के समीप मजदूरी के पैसे के विवाद को लेकर व्यक्ति की हुई पिटाई, गंभीर रूप से हुआ घायल
Arrah, Bhojpur | Jul 5, 2024 शहर के नवादा थाना क्षेत्र के त्रिभूआनी कोठी स्थित सरकारी बस स्टैंड के समीप शुक्रवार की सुबह मजदूरी के पैसे के विवाद को लेकर एक राजमिस्त्री की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के डेहरी महतवनिया गांव निवासी नंद गोपाल सिंह के पुत्र हैं।