आरा: दौलतपुर के समीप दो बाइक के टक्कर में बच्चा समेत तीन लोग जख्मी,डायल 112 की टीम पहुंचाई सदर अस्पताल
Arrah, Bhojpur | Jul 4, 2024 दौलतपुर के समीप दो बाइक के टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गए। एक बच्चा भी इसमे शामिल है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम तीनो को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आई। जख्मी में फरना गांव निवासी विनोद कुमार,रघुटोला निवासी राधेश्याम और पुत्र सूरज शामिल है।