आरा: महुली घाट पर गंगा नदी में डूबने से भैंस नहाने गए एक युवक की मौत
Arrah, Bhojpur | Jul 4, 2024 भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट पर गुरुवार के दोपहर गंगा नदी में डूबने से भैंस नहाने गए एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक सिन्हा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी स्व.गणेश यादव का 22 वर्षीय पुत्र दशरथ यादव है एवं वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था।