हज़ारीबाग: गिद्दी चेकपोस्ट फायरिंग कांड में राहुल दुबे गैंग का सदस्य गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक हिरासत में
हजारीबाग के गिद्दी सी चेकपोस्ट पर 2 जून को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने शनिवार को एग्यारह बजे राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य मो. वारिस को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारागार हजारीबाग भेज दिया है। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दहशत फैलाने के लिए गोली चलाने की बात स्वीकार की।