सिसई: नागफनी निवासी शिक्षक के डिप्टी कलेक्टर बनने पर राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद के सदस्य और ग्रामीणों ने दी बधाई
Sisai, Gumla | Aug 7, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नागफनी गांव में रहने वाले शिक्षक मारवाड़ी साहू का लंबे संघर्ष के बाद डिप्टी कलेक्टर बने हैं। डिप्टी कलेक्टर बनने पर राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद के जिला सदस्य अनिल कुमार पांडा तथा अन्य ग्रामीणों ने बधाई और शुभकामना दी साथ ही साथ मंगल कामना हेतु नागफनी जगन्नाथ मंदिर में विशेष प्रार्थना भी किया।