सिसई: बरटोली में भारी बारिश के कारण ग्रामीण का गिरा घर,प्रशासन से किया आवास की मांग
Sisai, Gumla | Aug 6, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बरटोली गांव निवासी अर्जुन महतो का घर लगातार भारी बारिश के कारण तय गिर गया। मकान कच्ची मिट्टी से बना हुआ था। उसके कारण लगातार बारिश में नमी आने से टूटकर गिरा।अब उसे रहने की दिक्कत हो रही है। अर्जुन महतो ने बताया कि उसे अभी तक सरकार के किसी भी योजना के तहत उसे आवास नहीं मिला है,ना ही प्रधानमंत्री आवास ना अबुआ आवास।