सिसई: प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में विधायक ने छात्रों के बीच किया साइकिल का वितरण
Sisai, Gumla | Aug 6, 2024 प्रखंड अंचल कार्यालय परिसर सिसई में झारखण्ड सरकार कल्याण विभाग के द्वारा उन्नति की पहिया योजना के अंतर्गत आठवी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई 316 साइकिल को विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने मंगलवार को विद्यार्थियों के बीच वितरण किया।विधायक ने कहा कि शिक्षा का अधिकार सभी को है।बच्चे शिक्षित होंगे तभी समाज का विकास सम्भव है।