बागपत: जिला निर्वाचन अधिकारी ने भजनलाल पेट्रोल पंप बागपत पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया शुभारंभ
Baghpat, Bagpat | Mar 28, 2024 गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रशासन ने शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य योजना बनाकर कार्य शुरू कर दिया है। कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत वाहनों पर लगाने के लिए मतदान प्रेरक संदेश लिखे स्टीकर बनाए गए हैं।