एटा: थाना बागवाला क्षेत्र के गांव शाहपुर में बाल विवाह की कोशिश नाकाम, चाइल्ड हेल्पलाइन ने नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बचाया
Etah, Etah | Apr 19, 2026 एटा के बागवाला थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर गांव में एक नाबालिग बच्ची का बाल विवाह कराए जाने का प्रयास विफल कर दिया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया।यह कार्रवाई शनिवार रात की गई। चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी ज्योति शर्मा, उनकी टीम के सदस्यों और पुलिस कर्मियों ने सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर दबिश दी