बीना: ग्राम बिहरना में पति ने पत्नी से मायके में की मारपीट, पुलिस ने पति समेत पांच पर मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | Apr 26, 2026 करीब 21 वर्षीय नव विवाहिता अपने भाई की शादी में पति के साथ ग्राम बिहरना मायके आई थी। तभी पति ने पत्नी से ससुराल चलने को कहा और मना करने पर पति पत्नी में विवाद होने लगा। विवाद में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और पत्नी से स्त्री धन लेकर वापस चला गया। जिसके बाद नव विवाहिता अपने परिजनों के साथ भानगढ़ थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की।