रानीगंज: बेलखरनाथ धाम सई नदी में युवक गहरे पानी में डूबा चार घंटे बाद पुल से 25 मीटर दूर ढूंढ कर निकाला गया शव
नारायण पुर चौबे पुर गांव निवासी लालचंद गौतम का 18 वर्षीय बेटा रविवार सुबह 10 बजे अपने घर से दो बाइक पर पांच अन्य दोस्तों के साथ बेलखरनाथ धाम दर्शन पूजन के लिए गया था। वह धाम स्थित सई नदी में स्नान करने गया। इसी दौरान वह स्नान करते समय पुल के नीचे पहुंचा तो अचानक गहरे पानी में समा गया। साथ में गया दोस्त राहुल यादव हाथ पकड़ कर बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी