टिब्बी: टिब्बी पुलिस की कार्रवाई में सट्टे की खाईवाली करते आरोपी रामनिवास को किया गया गिरफ्तार
टिब्बी थाना पुलिस ने अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सहायक उप निरीक्षक बुटासिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे रोही टिब्बी स्थित जीत कबाड़िया की दुकान के पास दबिश दी। वहां सड़क पर सट्टे की खाईवाली कर रहे आरोपी रामनिवास पुत्र गोपीराम मेघवाल, निवासी 4 एफटीपी रोही बशीर को गिरफ्तार किया।