सूरजपुर: ग्राम सभाओं में पीएम आवास योजना पर मंथन, पात्र हितग्राहियों के चयन में पारदर्शिता दिखी
सूरजपुर जिले की ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस 2.0 की प्रक्रिया को लेकर ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। कलेक्टर रेना जमील एवं जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में आयोजित इन सभाओं में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्राम सभाओं में सर्वेक्षित प्रकरणों की समीक्षा कर अपात्र परिवारों को सूची से हटाने ।