आगामी त्योहार ईद-उल-अज़हा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने के उद्देश्य से आज 27 मई 2026 को बनखेड़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक शाम 6 बजे से प्रारंभ हुई जिसमें शांति समिति के सदस्य, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु शामिल हुए