मुरादाबाद: कलेक्ट्रेट पर कांग्रासियो ने विनेश फोगाट के समर्थन में प्रदर्शन कर, राष्ट्रपति के नाम जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन
विनेश फोगाट के समर्थन में कांग्रेस भी खुलकर सामने आ गई। उसके ओलम्पिक से बाहर किये जाने को राजनीतिक साजिश बताते हुए कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन कांग्रेसियों ने किया। राष्ट्रपति से व्यापक जांच कराए जाने की गुहार भी डीएम को ज्ञापन देकर के की। पेरिस ओलम्पिक में विनेश फोगाट कुश्ती के फाइनल से ठीक पहले बाहर कर दिया जाना पूरे देश के खेल प्रेमियों अपमान है।