मुरादाबाद: थाना सिविल लाइन पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में, एक युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में किया मुकदमा दर्ज
सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुआ बताया, उसकी किशोरी बेटी घर के आंगन में परिवार के संग सो रही थी, तभी पड़ोस का युवक देर रात के समय छत के माध्यम से घर पर नीचे आ गया था, आंगन में सो रही उसकी बेटी को गले पर चाकू रखकर और मुंह पर हाथ रखकर डरा धमकार ऊपर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया है।