मुरादाबाद: घटना की पूरी जानकारी होने के बाद ही करें प्रकाशित , एसपी सिटी ने की प्रेसवार्ता , माफियाओं को दी चेतावनी
नव नियुक्त एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम स्थित अपने ऑफिस के सभागार में चार्ज लेने के बाद, दूसरे दिन नगर के सभी पत्रकारों से मुलाकात की ओर उनका परिचय लिया, इसके बाद एसपी सिटी ने कहा घटना के तुरंत बाद ही समाचार को प्रकाशित नही करना चाहिए, जब तक हम सच का पता न लगा ले,खबर को सच के साथ जोड़ते हुए उसे प्रकाशित करना चाहिए।